फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar started getting decorated for Chief Minister's visit, big announcements expected

Mandi News: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर सजने लगा जोगिंद्रनगर, बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

Mon, 09 Sep 2024 08:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 09 Sep 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar started getting decorated for Chief Minister's visit, big announcements expected
दो साल के कार्यकाल में पहली बार मुख्यमंत्री आ रहे जोगिंद्रनगर, तैयारियां जोरों से
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह शीघ्र ही जोगिंद्रनगर प्रवास पर रहेंगे। दो साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री पहली बाद जोगिंद्रनगर विधानसभा में आएंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर स्थानीय प्रशासन और सभी विभागों ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के जोगिंद्रनगर दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों ने करोड़ों की घोषणाओं की उम्मीद लगाई है।

जानकारी के अनुसार मानसून सीजन में मंडी जिला में आई त्रासदी से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा और उन्हें सरकार से मिलने वाली मदद को लेकर मुख्यमंत्री द्रंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के जोगिंद्रनगर प्रवास कार्यक्रम की अधिकारिक तौर पर सूचना नहीं मिली है। लेकिन 11-12 सितंबर को मुख्यमंत्री मंडी जिला के प्रवास की पुष्ट जानकारी मिलने से विभिन्न विभागों के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के जोगिंद्रनगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान उपमंडलवासियों को करोड़ों की सौगातें भी मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा करीब 15 करोड़ से तैयार मिनी सचिवालय केबी और डी भवन, सरकाघाट सड़क पर 5 करोड़ से अधिक राशि से तैयार डब्बल लेन पुल, बहुउद्देश्यी कॉलेज भवन और सड़कों के उद्घाटन किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के की ओर से तैयार किए जा चुके भवनों और पुलों को उद्घाटन के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed