फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar remained immersed in darkness for seven hours

Mandi News: सात घंटों तक जोगिंद्रनगर में बत्ती गुल, कामकाज प्रभावित, अस्पतालों में एक्स-रे भी नहीं हुए

Wed, 28 Feb 2024 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 28 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar remained immersed in darkness for seven hours
जोगिंद्रनगर के एक लैब में बिना  बिजली बंद पड़ा टे​स्टिंग का काम
जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर में सात घंटे पूरी तरह से अंधेरे में डूबा रहा। इसके चलते सभी निजी और सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हुआ। बिजली गुल होने से उपमंडल के शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण हजारों उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। जिन सरकारी और निजी अस्पतालों में जनरेटर नहीं थे, वहां मरीजों का उपचार भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन

स्थानीय अस्पताल में मरीजों के टेस्ट ओर एक्स-रे सेवाएं भी काफी समय तक ठप रहीं। डायलिसिस के मरीजों को उपचार हासिल करने के लंबा इंतजार करना पडा। मंगलवार को बस्सी विद्युत परियोजना प्रबंधन की और से अपने स्विचयार्ड ओर विद्युत ट्रांसफार्मर के मरम्मत कार्य के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से सायं साढ़े पांच बजे तक मरम्मत कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

जोेगिंद्रनगर उपमंडल की द्रंग व विकास खंड चौंतड़ा की लगभग 50 से अधिक पंचायतों में बिजली का संकट बना रहा। बैंकों, साइबर कैफे में भी कामकाज प्रभावित हुआ। मकरीड़ी, बस्सी, गवाली और बालकरूपी के 11 केवी के फीडर और 33 केवी बस्सी और मारंडा के सब स्टेशनों में भी मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति नहीं हो पाने से। बस्सी परियोजना के आरई जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली के मरम्मत कार्य के चलते 33 व 11 केवी के उपरोक्त फीडरों में बस्सी परियोजना से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को एक दिन पहले दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed