फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar NAP President and Vice President's decision on four

जोगिंद्रनगर नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला चार को

Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar NAP President and Vice President's decision on four
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रति अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 4 फरवरी को बैठक निर्धारित की गई है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें पार्षदों को बहुमत साबित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नए सिरे से चयन होगा। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को 19 जनवरी को भाजपा और आजाद पार्षद ने हटाने की मांग की थी। नगर परिषद अध्यक्ष ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल और वार्ड सात की पार्षद शीला सहित कुल तीन पार्षदों की संख्या से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर खतरे के बादल मंडराए हैं।
विज्ञापन

अब 4 फरवरी को होने वाली बैठक में अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति साफ होगी। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में अध्यक्ष की ताजपोशी पर वार्ड तीन की आजाद पार्षद की नजर है जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड पांच से कांग्रेस समर्थित पार्षद प्यार चंद का नाम भी सुर्खियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल चार पार्षद कांग्रेस समर्थित हैं। इनमें वार्ड एक लक्ष्मी बाजार से ममता कपूर, वार्ड पांच से प्यार चंद, वार्ड 6 से अजय धरवाल और वार्ड सात शानन से शीला का नाम शामिल है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि परिषद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चार फरवरी सुबह साढ़े 11 बजे नगर परिषद सभागार में बैठक की जाएगी। इसमें सभी पार्षदों को नोटिस तलब कर बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed