फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar is getting jammed due to pressure of tourist vehicles

Mandi News: पर्यटक वाहनों के दबाव में जोगिंद्रनगर हो रहा जाम

Tue, 03 Jun 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar is getting jammed due to pressure of tourist vehicles
जोगिंद्रनगर शहर के पुलिस थाना और पठानकोट चौक पर लगा जाम। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। पर्यटन सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ने से मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियाें के अभाव से यातायात व्यवस्था चरमराने से राहगीर और यात्री परेशान हो रहे हैं। घट्टा से घटासनी तक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी से आपात वाहन भी रेंग-रेंग कर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

वाहनों में सवार यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। बावजूद विभाग पुलिस कर्मियों की तैनाती करने को लेकर गंभीर नहीं है। इन दिनों धर्मशाला से कुल्लू-मनाली के लिए हर रोज चार हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही मंडी-कांगड़ा सीमा से हो रही है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर शहर में यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती बेहद कम है। शहर के पुलिस थाना, पठानकोट चौक में हर रोज जाम लग रहा है। उधर, थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने बताया कि यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कुछ पुलिस कर्मियों की तैनाती कर रखी है। मुख्य चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती को लेकर प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

पर्यटन सीजन में मंडी-पठानकोट हाईवे पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए हाईवे पेट्रोलिंग के जवान भी व्यवस्था संभाले हुए हैं। जहां पर यातायात नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों की कमी है, वहां पर तत्काल प्रभाव से तैनाती करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed