फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar has the highest number of voters in Mandi parliamentary constituency, also 16 centenarians.

Mandi News: मंडी संसदीय क्षेत्र में जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक मतदाता, 16 शतकवीर भी

Fri, 17 May 2024 04:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar has the highest number of voters in Mandi parliamentary constituency, also 16 centenarians.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आम लोकसभा चुनाव-2024 में जोगिंद्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से इस बार 1,03,64 मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 49,946 और महिला मतदाताओं की संख्या 51,022 है। ऐसे में जोगिंद्रनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 1076 अधिक हैं।
विज्ञापन

मंडी लोकसभा क्षेत्र में जोगिंद्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एक मात्र ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक है। यहां 868 दिव्यांग मतदाता भी पंजीकृत हैं। जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने कुल 131 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। 18-19 आयु वर्ग में कुल 3404 मतदाता पंजीकृत हो चुके हैं जबकि 16 शतकवीर मतदाता भी हैं। इनमें से 13 ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से ही मतदान करने की इच्छा जताई। 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 1195 वरिष्ठ मतदाता भी पंजीकृत हैं। जिन्हें भी निर्वाचन आयोग ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से ही मतदान की सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन

बॉक्स
तीन संवेदनशील केंद्र, 80 केंद्रों में होगी वेब कास्टिंग
एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जोगिंद्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3 संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। इन मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 80 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी की जाएगी। जोगिंद्रनगर हलके में दो महिला मतदान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिनका संपूर्ण संचालन महिला मतदान कर्मियों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा एक युवा मतदान केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है जिसका संपूर्ण संचालन केवल युवा मतदान कर्मी ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed