फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Job opportunity for youth, interview will be held on 30th

Mandi News: युवाओं को नौकरी का मौका, 30 को होगा साक्षात्कार

Thu, 25 Jul 2024 05:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 25 Jul 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Job opportunity for youth, interview will be held on 30th
आईटीआई मंडी में होने वाले साक्षात्कार से पूर्व क्यूआर कोड से पंजीकरण करेंगे अभ्यार्थी। संवाद
आईटीआई मंडी में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित युवा ले सकेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्रेड ए मंडी में 30 जुलाई को हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड राजस्थान की कंपनी की ओर से प्रशिक्षित युवाओं के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित युवाओं को कंपनी में रोजगार दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष होनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 18987 रुपये सीटीसी और इन हैंड मंथली सैलरी 15797 रुपये दी जाएगी। अप्रेंटिसशिप के लिए 15600 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में वर्ष 2021-22 और 23 में सरकारी और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त महिला और पुरुष दोनों भाग ले सकेंगे। इनमें फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, डीज़ल मेकेनिक, रेफ्रिजरेशन, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, इलेक्ट्रानिक्स, वायरमैन, मेकेनिक मोटर वाहन, कोपा, ड्राउट्समैन मेकेनिकल, ड्राउट्समैन सिविल, ट्रेड के प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि साक्षात्कार के लिए आवेदक का दसवीं और बारहवीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा युवतियों के लिए कैंटीन, यूनीफॉर्म, शूज और बस सुविधा दी जाएगी। बताया कि कंपनी नियमानुसार छुट्टी, बोनस, ईएसआईसी और पीएफ सुविधा भी दी जाएगी। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी की ऊंचाई कम से कम 5 फीट और वज़न 45 किलोग्राम होना चाहिए। बताया कि साक्षात्कार के पूर्व अभ्यर्थी को पहले स्वयं को क्यूआर कोड से पंजीकृत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed