फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   JNV girl students are learning self defense skills

Mandi News: जेएनवी की छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

Fri, 01 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
JNV girl students are learning self defense skills
पंडोह (मंडी)। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की छात्राएं इन दिनों आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। उन्हें ये गुर थर्ड बटालियन पंडोह से पुलिस की ट्रेनर कांस्टेबल अनीता और प्रवीना सीखा रही हैं। जेएनवी में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य एसडी शर्मा ने बताया कि इस गतिविधि के लिए उन्हें ट्रेनर की जरूरत थी तो उन्होंने थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट से संपर्क किया। कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने तुरंत प्रभाव से महिला पुलिस की महिला प्रशिक्षकों को स्कूल भेजा और प्रशिक्षण को शुरू करवाया। कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि सामुदायिक पुलिस योजना के तहत इस तरह के कार्यों को करना पुलिस का दायित्व बनता है। छात्रा निवेदिता और देवसोनी ने बताया कि जो कुछ उन्हें सिखाया जा रहा है, वह उन्हें अपनी आत्मरक्षा करने में कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed