{"_id":"672a07a0ef5525b2570f899b","slug":"jica-team-reviewed-the-project-mandi-news-c-90-1-ssml1045-139454-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जाइका के दल ने की परियोजना की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जाइका के दल ने की परियोजना की समीक्षा
विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित रिटेल आउटलेट का भी किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) के अधिकारियों ने मंगलवार को जिले का दौरा कर फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 के तहत संचालित परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। दल में जाइका मुख्यालय के अधिकारी सुयामात्सु टोमोयो और जायका इंडिया की विकास विशेषज्ञ निष्ठा वेगुर्लेकर शामिल रहीं।
दौरे का मुख्य उद्देश्य परियोजना के देहात कार्यक्रम के कार्यान्वयन प्रगति का मूल्यांकन करना और डीएक्स लैब के माध्यम से किसानों को सीधे बाजार से जोड़कर मिल रहे लाभ की समीक्षा करना रहा। जाइका चरण 2 के जिला परियोजना अधिकारी डाॅ. हेम राज वर्मा ने बताया कि देहात परियोजना में एक डिजिटल पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इससे किसान लाइव मंडी दरें, कृषि जानकारी और विशेषज्ञ सलाह प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि दल ने खंड परियोजना प्रबंधक मंडी के तहत रिटेल आउटलेट सुंदरनगर का दौरा भी किया। उन्होंने शीतला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर उनकी संरचना और कार्यप्रणाली को समझा। समूह की प्रधान रक्षा ने दल को बताया कि उनकी ओर से 100 से अधिक उत्पादों की बिक्री रिटेल आउटलेट पर की जा रही है। इसका उत्पादन विभिन्न महिला समूहों की ओर से किया जा रहा है। संवाद