{"_id":"65d883155dffc31f07090e03","slug":"jhula-site-bid-for-rs-92-lakh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-120207-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 92 लाख रुपये में लगी झूला स्थल की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 92 लाख रुपये में लगी झूला स्थल की बोली
Sat, 24 Feb 2024 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2024 में झूले लगाने वाले स्थल छोटा पड्डल मैदान की बोली 92 लाख रुपये में लगी है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 27 लाख रुपये अधिक है। संयोजक प्लॉट आवंटन समिति एवं एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि उत्सव में झूले लगाने की जगह के लिए कुल्लू के वीरेंद्र शर्मा ने सबसे अधिक 92 लाख रुपये की बोली लगाई।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष झूला स्थल की बोली 65 लाख रुपये लगी थी। यह पिछले वर्ष की तुलना में 27 लाख रुपये अधिक है। बताया कि इससे पहले पड्डल मैदान में लगने वाले हैंगर, रेहड़ी-फड़ी और तंबोला की नीलामी हो चुकी है। इसमें मेला कमेटी को पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छी आय अर्जित हुई है।
रेहड़ी-फड़ी जगह की नीलामी 51 लाख रुपये में हुई है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 11 लाख रुपये अधिक है। तंबोला के लिए 13 लाख रुपये की बोली हुई है। पिछली बार के मुकाबले यह 3 लाख 66 हजार 620 रुपये अधिक रही है। पड्डल मैदान में छह हैंगर्स की नीलामी 3.25 करोड़ रुपये हुई है। यह भी पिछले वर्ष के मुकाबले 1.68 करोड़ रुपये अधिक है।