{"_id":"6a3694104fc33ee66a095e5f","slug":"jewelry-worth-three-lakh-rupees-recovered-in-bhangrotu-theft-case-mandi-news-c-90-1-ssml1045-201570-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भंगरोटू में चोरी मामले में तीन लाख के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भंगरोटू में चोरी मामले में तीन लाख के गहने बरामद
विज्ञापन
चोरों ने सुजान सिंह को बेचे थे गहने, घर से हुए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह घाटी के भंगरोटू में सूने घर से करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोरी किया पूरा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों युवकों ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद आरोपियों ने गहने सुजान सिंह को बेच दिए थे। पुलिस ने सुजान सिंह की निशानदेही पर उसके घर से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बल्ह घाटी और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कुछ और मामलों का खुलासा हो सकता है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।