{"_id":"6a46469a2509b2e54908bbd4","slug":"jewelry-worth-lakhs-and-cash-stolen-mandi-news-c-90-1-ssml1025-203164-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दौलख गांव में दिनदहाड़े लाखों के गहने और 1.40 लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दौलख गांव में दिनदहाड़े लाखों के गहने और 1.40 लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
टमाटर तुड़ान के लिए खेतों में गया था परिवार, घर लौटने पर बिखरा मिला सामान
पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल, जुटाए जा रहे तथ्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक के तहत आने वाले दौलख गांव में वीरवार सुबह दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 1.40 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार घर पर ताला लगाकर सुकेती खड्ड के किनारे स्थित खेतों में टमाटर की फसल तोड़ने गया था। लौटने पर घर के ताले और कुंडे टूटे मिले तथा अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही बल्ह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित हीरा सिंह पुत्र दुर्गा दास, निवासी गांव दौलख, डाकघर भंगरोटू, तहसील बल्ह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह करीब छह बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर ताला लगाकर खेतों में टमाटर की फसल तोड़ने चले गए थे। करीब पौने 11 बजे उन्हें घर में चोरी होने की सूचना मिली। अंदर अलमारियां और बेड बॉक्स खुले पड़े थे, जबकि कपड़े और अन्य सामान पूरे कमरे में बिखरा हुआ था। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से सोने की नथ, बालियां, एक जोड़ी चाक, सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांदी का हार, कलाई के बंद, चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में रखे करीब 50 हजार रुपये और बेटे प्रकाश चंद के कमरे में रखे 90 हजार रुपये भी गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बल्ह थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि चोरी की वारदात सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।