{"_id":"5750644b4f1c1b7d2810b987","slug":"jeep-fell-into-deep-velly","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारी देवी से लौट रही श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारी देवी से लौट रही श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी
मंडी
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
जीप हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक(मंडी)। शिकारी देवी मंदिर से पिकअप जीप में सवार होकर दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की एक जीप बुधवार देर रात चैलचौक के समीप जासण में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सीएचसी रती और जोनल अस्पताल मंडी उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
एसएचओ चांद किशोर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बल्ह के सेरी गांव के कुछ लोग शिकारी माता के दर्शनों के लिए एक पिकअप जीप नंबर एचपी 75-3686 में सवार होकर गए थे। शिकारी देवी के दर्शन करने के बाद जब श्रद्धालु जीप में लौट रहे थे तो जासण के पास जीप चालक ने स्टेयरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और जीप खाई में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को रती और मंडी के अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है। घायलों में कुसुम लता पत्नी दयालु राम निवासी सेरी और जीप चालक मनोज कुमार पुत्र तवारशू राम निवासी सेरी समेत चार अन्य लोग बताए जा रहे हैं। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन