फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jeep fell into a ditch in Tindunala, Drang, driver dies

द्रंग के टिंडूनाला में खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

Mon, 09 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jeep fell into a ditch in Tindunala, Drang, driver dies
घटासनी-बरोट मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का सिविल अस्पताल पधर में उपचार करते चिकित्स? - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। घटासनी-बरोट राजमार्ग में जिल्हण टिंडूनाला के समीप सोमवार करीब 11:00 बजे बोलेरो जीप (टैक्सी) गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। इनमें एक दंपती पधर की ग्राम पंचायत भड़वाहण और दो युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इसमें गंभीर हालत में एक को मंडी जोनल अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य को पधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस के अनुसार पधर क्षेत्र का दंपती और बिहार मूल के दोनों युवक टैक्सी कर बरोट से पधर आ रहे थे।
विज्ञापन

टिंडूनाला के समीप चालक के नियंत्रण खो जाने से बोलेरो जीप (टैक्सी) लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में टैक्सी चालक अक्षय कुमार (25) पुत्र दलीप सिंह निवासी खलैहल डाकघर बरोट की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार (31) पुत्र धर्मवीर निवासी भड़वाहण, सीमा देवी (24) पत्नी मनोज कुमार निवासी भड़वाहण, पधर और सलीम खान पुत्र मुख्त्यार खान, नजीम खान पुत्र इब्राहिम गांव धातियां डाकघर टूलियां तहसील बरेली (उत्तरप्रदेश) को जख्मी हालत में ग्रामीणों की मदद से पधर सिविल अस्पताल पहुंचाया गए। सीमा और यूपी मूल के दोनों युवकों को पधर अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। मनोज को गंभीर हालत में जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसडीएम पधर संजीत सिंह ने पधर अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed