फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jawan's funeral held with state honours

Mandi News: राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार

Thu, 08 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jawan's funeral held with state honours
सरकाघाट के नबाही में बीएसएफ जवान के निधन पर गार्ड आफ आनर की सलामी देते बीएसफ के जवान व स्थानीय
सरकाघाट (मंडी)। जैसलमेर सीमा पर बीएसएफ में सेवारत सरकाघाट के नवाही निवासी जवान राम लाल पुत्र जैसी राम का हृदय गति रुकने से बीते छह मई को निधन हो गया। वीरवार को जवान का शव पैतृक गांव नवाही पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। सैकड़ों लोगों, रिश्तेदारों, पुलिस और सेना की टुकड़ी ने सैनिक को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन

श्मशान घाट पर बीएसएफ जवानों और पुलिस दल ने गार्ड ऑफ आनर दिया। जवान के 17 वर्षीय बेटे दीपांकर ने चिता को मुखाग्नि दी। नवाही निवासी 48 वर्षीय राम लाल जैसलमेर सीमा पर बीएसएफ 38 बटालियन में तैनात थे। 6 मई सुबह करीब 6:00 बजे हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरवार को जवान की पार्थिव देह को सेना की टुकड़ी ने पैतृक गांव नवाही पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन, सेना की टुकड़ी और एएसआई सरकाघाट अनिल कुमार एवं सुनील कुमार ने गार्ड ऑफ आनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी। जवान अपने पीछे माता-पिता, पत्नी सुशीला, पुत्र दीपांकर और बेटी को छोड़ गए हैं। पत्नी सुशीला ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगा कर पति को अंतिम विदाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed