फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jaundice continues to wreak havoc in Gohar, 5 new cases reported

Mandi News: गोहर में पीलिया का कहर जारी, 5 नए मामले आए सामने

Thu, 26 Feb 2026 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Jaundice continues to wreak havoc in Gohar, 5 new cases reported
अब तक 181 हुए पीलिया के मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी) गोहर उपमंडल में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते मंगलवार को तीन, बुधवार को छह और वीरवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में पीलिया पर काबू पाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है।
लगातार बढ़ रहे मामलों से लोग सहमे हुए हैं और बीमारी को लेकर चिंता बनी हुई है। खतरा कम होने के बजाय और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 181 के पार पहुंच चुकी है, जिनमें से 59 मरीज फिलहाल एक्टिव बताए जा रहे हैं। इनमें 5 मरीज गोहर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के पेयजल स्रोतों की जांच कराई जा रही है और संदिग्ध जल स्रोतों को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जलशक्ति विभाग की ओर से सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और अस्पतालों में पीने के पानी की टंकियों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभाग की टीमें घर-घर जाकर पेयजल भंडारण स्थलों की जांच कर रही हैं। लोगों को क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. राकेश रोशन ने लोगों से अपील की है कि पीलिया से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय पर इलाज कराकर इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि स्वच्छता में कमी के कारण पीलिया संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए विभाग ने घर-घर जाकर सफाई और जांच करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed