{"_id":"69c57f4f41db5cfcf3041f04","slug":"jaral-sports-academy-won-the-double-title-in-kho-kho-mandi-news-c-90-1-mnd1021-190496-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जरल स्पोर्ट्स अकादमी ने जीता खो-खो में दोहरा का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जरल स्पोर्ट्स अकादमी ने जीता खो-खो में दोहरा का खिताब
Sat, 28 Mar 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
शतरंज में कांगड़ा के गौरव राणा अव्वल
नलवाड़ मेला 2026 के तहत खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में स्थानीय और बाहरी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खो-खो प्रतियोगिता में जरल स्पोर्ट्स अकादमी ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम किया। वहीं, शतरंज प्रतियोगिता में कांगड़ा के गौरव राणा ने पहला स्थान हासिल किया।
खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 8 और महिला वर्ग की 7 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग के शुरुआती मुकाबले में जोगिंद्रनगर ने चाह का डोरा को हराकर जीत से शुरुआत की। जबकि पुरुष वर्ग में यूनिवर्सल कनैड ने राजकीय महाविद्यालय बासा को मात दी।
सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में मलोह और जरल स्पोर्ट्स अकादमी ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में जोगिंद्रनगर और जरल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबलों में जरल अकादमी ने महिला वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल में भी जरल स्पोर्ट्स अकादमी सुंदरनगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में कम्युनिटी हॉल सुंदरनगर में आयोजित सीनियर ओपन शतरंज टूर्नामेंट-2026 भी आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में कांगड़ा के गौरव राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुंदरनगर के प्रणव कुमार दूसरे और यथार्थ तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।