फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Janjehli tourism festival inauguration mandi thunag, janjehli seraj

जंजैहली पर्यटन उत्सव में झांकियों ने मोहा मन

Sat, 11 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Janjehli tourism festival inauguration mandi thunag, janjehli seraj
जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल में पारंपरिक वेशभूषा में खेती बाड़ी का चित्रण करने वाली झांकी निकालते - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। जंजैहली पर्यटन उत्सव का आगाज शुक्रवार को हुआ। शुभारंभ में महिला मंडलों की झांकियां और स्कूली बच्चों की रंगोली मुख्य आकर्षण रही। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बागवानी कॉलेज के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना महामारी के साथ-साथ स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विकास एवं विस्तारीकरण पर एक विशेष प्रोजेक्ट के माध्यम से 2,250 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। इससे जहां विभिन्न पर्यटन स्थलों में आधारभूत सुविधाओं के ढांचे को मजबूत किया जाएगा तो वहीं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में लगभग 500 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई है। इससे पहले जंजैहली उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।

एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल के अतिरिक्त जलशक्ति विभाग के इंजीनियरिंग इन चीफ धर्मेंद्र गिल, प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य गुलजारी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed