फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jam in Kotli, employees-students stranded

Mandi News: कोटली में जाम, फंसे कर्मचारी-विद्यार्थी

Thu, 23 Jan 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Jam in Kotli, employees-students stranded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटली (मंडी)। कोटली में निर्माणाधीन हाईवे-003 के कार्य के चलते अव्यवस्थित तरीके से फेंकी गई निर्माण सामग्री के कारण वीरवार सुबह कस्बा वाहनों से जाम हो गया। पुराने बस अड्डे से लेकर नए बस अड्डे तक छोटे-बड़े सभी वाहनों के पहिये थम गए। इससे कार्यालय और अन्य कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई कर्मचारी, अधिकारी और विद्यार्थी समय पर कार्यालय-स्कूल नहीं पहुंच पाए। राहगीर भी परेशान हुए।

करीब एक घंटा तक कोटली कस्बा वाहनों के हॉर्न से गूंजता रहा। हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मियों ने प्रशासन की मंजूरी के बगैर पुराने बस अड्डा से लेकर नए बस अड्डा तक क्रशर और बजरी के ढेर लगा दिए हैं। इससे रास्ता बाधित हो गया है। टैफिक वन-वे होने के कारण धर्मपुर और जोगिंद्रनगर मार्ग की तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने के लिए स्थानीय पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मामले को लेकर एसडीएम कोटली आसीम सूद ने बताया कि निर्माणाधीन कंपनी की ओर से निर्माण सामग्री को फेंकने की कोई मंजूरी नहीं ली थी। कंपनी को चेतावनी दे दी गई है। अगर फिर से ऐसे हालात बनते हैं तो निर्माणाधीन कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed