फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jalpa Yuvak Mandal and Kamrunag Mahila Mandal carried out a tree plantation drive.

Mandi News: जालपा युवक मंडल और कमरुनाग महिला मंडल ने किया पौधरोपण

Sun, 30 Aug 2026 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Jalpa Yuvak Mandal and Kamrunag Mahila Mandal carried out a tree plantation drive.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहर (मंडी)। जालपा युवक मंडल और कमरुनाग महिला मंडल के सदस्यों ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण अभियान चलाया। जालपा माता मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। ग्रामीणों ने वन विश्राम हट के आसपास सफाई करने के साथ जल स्रोत की भी साफ-सफाई की।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगलों में आग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने और वन संपदा के संरक्षण में सक्रिय सहयोग की अपील की। साथ ही विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। युवक मंडल के प्रधान लेखराज ने कहा कि जंगलों को आग से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed