फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ITI trainees will also provide services in domestic and commercial establishments

Mandi News: आईटीआई प्रशिक्षु घरेलू और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी देंगे सेवाएं

Sun, 08 Jan 2023 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
ITI trainees will also provide services in domestic and commercial establishments
मंडी जिला की जोगिंद्रनगर आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते प्रशिक्षु। संवाद - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर का प्रशिक्षण हासिल कर रहे प्रशिक्षु उपमंडल के घरेलू और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

कौशल आपके द्वार योजना के तहत करीब सौ प्रशिक्षुओं को आर्थिक तौर पर लाभान्वित करने के लिए संस्थान में इस योजना को लागू कर दिया है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आठ से दस किलोमीटर के दायरे में प्रशिक्षु इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर के अलावा वेल्डिंग के कार्यों को भी पूरा करेंगे। इसके लिए आईटीआई प्रबंधन की और से एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। प्राचार्या नवीन कुमारी ने बताया कि जल्द ही केडी ऐप लांच कर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल आईटीआई के दूरभाष नंबर पर भी ऑनलाइन सेवाएं शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि करीब सौ प्रशिक्षु प्लबंर और इलेक्ट्रिशियन की सेवाएं घरेलू और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में देंगे। जोगिंद्रनगर के डोहग स्थित आईटीआई में 412 प्रशिक्षु नौ व्यवसायों के 18 यूनिटों का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। इनमें छात्राओं के लिए सिलाई-कढ़ाई के अलावा ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीते 15 सालों में दो हजार से अधिक प्रशिक्षु प्रशिक्षण लेकर सरकारी और निजी संस्थानों में रोजगार कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या नवीन कुमारी ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन के कार्यों के लिए प्रशिक्षुओं को बिजली विभाग के अनुभावी फोरमैनों से प्रशिक्षण भी दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed