फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ITI Mandi won the title in Kabaddi

Mandi News: कबड्डी में आईटीआई मंडी ने जीता खिताब

Sat, 26 Apr 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
ITI Mandi won the title in Kabaddi
आईटीआई मंडी में खेली जा रही जिला स्तरीय पुरूष प्रतियोगिता के कबड्डी के मैच में दमखम दिखाते ​​खि
मंडी। आईटीआई मंडी में खेली जा रही 18वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को सुबह से शाम तक विभिन्न खेलों में रोमांचक मैच खेले गए। कबड्डी का पहला सेमीफाइनल आईटीआई मंडी और आईटीआई जोगिंद्रनगर के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई मंडी ने 38-20 के अंतर से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल आईटीआई पधर और निजी आईटीआई हैप्पी यंग के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई हैप्पी यंग ने 32-31 से अंतर से जीत हासिल फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

कबड्डी का फाइनल मुकाबला आईटीआई मंडी और आईटीआई हैप्पी यंग के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई मंडी ने 51- 31 से अंतर से विजेता का खिताब हासिल किया। खो-खो को पहला सेमीफाइनल आईटीआई सुंदरनगर और आईटीआई पपलोग के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई सुंदरनगर ने एक अंक से मैच जीत लिया। खो-खो का दूसरा सेमीफाइनल आईटीआई मंडी और आईटीआई चच्योट के बीच खेला गया। इसमें चच्योट ने 9 अंकों से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। खो-खो का फाइनल मैच आईटीआई सुंदरनगर और आईटीआई चच्योट के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई सुंदरनगर ने नौ अंक से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

वॉलीबाल का पहला मैच आईटीआई चच्योट और पपलोग के बीच खेला गया। इसमें पपलोग ने 2-0 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच आईटीआई लडभड़ोल और बगस्याड़ के बीच खेला गया। इसमें बगस्याड़ ने 3-1 से मैच जीत लिया। वॉलीबाल का पहला सेमीफाइनल आईटीआई मोंही और आईटीआई बगस्याड़ के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई बगस्याड़ ने 2-0 से मैच में जीत हासिल की। इस दौरान समर्थकों ने अपनी टीमों की हौसलाफजाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र बन्याल ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से सेमीफाइनल मैच शुरू हो गए और दिनभर यह दौर जारी रहा। उन्होंने बताया कि कुछ खेल पड्डल मैदान और कुछ आईटीआई परिसर में ही आयोजित किए जा रहे हैं।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed