फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ITI employees raised demand for amendment in policy

Mandi News: आईटीआई कर्मचारियों ने नीति में संशोधन की उठाई मांग

Fri, 07 Feb 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
ITI employees raised demand for amendment in policy
अईटीआई मंडी में अपनी मांगों को लेकर गेट मीटिंग करते हुए आईएमसी एसडब्ल्यूएफ कर्मचारी
मंडी/कोटली। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी और कोटली में कार्यरत आईएमसी एसडब्ल्यूएफ कर्मचारियों ने सरकारी उपेक्षा के खिलाफ एकजुट होकर गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि नीति में संशोधन किया जाए। उनके साथ हो रहे भेदभाव को तुरंत समाप्त किया जाए। कर्मचारियों में नवीन कुमार और महेश सिंह का कहना है कि 31 जुलाई 2015 से पहले नियुक्त हुए कर्मचारियों को नीति का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों को लाभ से वंचित रखा गया है। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति में केवल 8-10 घंटे की देरी हुई, बावजूद उन्हें इस नीति का लाभ नहीं मिल सका। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं मंत्री राजेश धर्माणी और मुख्यमंत्री सुक्खू तक पहुंचाईं, लेकिन आश्वासन ही मिले।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वे 8-10 वर्षों से नियमित कर्मचारियों के समान कार्य और कर्तव्य निभा रहे हैं। फिर भी उन्हें समान मानदेय और लाभ नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed