फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   It snowed for the third time in Seraj, and the peaks were covered in a white blanket.

Mandi News: सराज में तीसरी बार बर्फबारी, चोटियां ने ओढ़ी सफेद चादर

Tue, 03 Feb 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
It snowed for the third time in Seraj, and the peaks were covered in a white blanket.
जंजैहली में बर्फ से लदी पहाड़ियों को निहारता एक बच्चा। संवाद
थुनाग (मंडी)। सराज मंडल में शीतलहर का दौर जारी है जहां लगातार बर्फबारी हो रही है। यह तीसरी बार है जब क्षेत्र में हिमपात हुआ है। रविवार रात को मगरूगला में 10 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। शिकारी देवी में 25 सेंटीमीटर और शैटाधार में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फ जमा होने से चोटियां सफेद हो गई हैं। इससे ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण कई सड़कें प्रभावित हुईं। अब यातायात बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। मगरूगला तक छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल हो गई है। चैल-जंजैहली मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चालू है। लंबाथाच-चिऊणी और लंबाथाच-कलहणी सड़कें भी छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई हैं।
विज्ञापन

जंजैहली-करसोग सड़क के 8 किलोमीटर हिस्से को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 14 जेसीबी मशीनें बर्फ हटाने में लगा रखी हैं। सराज क्षेत्र में हिमपात पर्यटकों के लिए आकर्षण तो है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीतीश शर्मा ने बताया कि सभी प्रमुख सड़कों को बहाल कर दिया गया है। जंजैहली-गाड़ागुशैण, बिलागढ़-गाड़ागुशैण और चिऊणी-शैटाधार सड़कों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। बार-बार हो रही बर्फबारी से सड़कें साफ करने में लगातार मुश्किलें आ रही हैं। अब तक बर्फबारी से विभाग को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed