फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Irrigation, well and drinking water storage scheme will be ready in Sanyarad in 6 months

Mandi News: सन्यारड़ में 6 माह में तैयार होगी सिंचाई कूहल और पेयजल भंडारण योजना

Wed, 16 Oct 2024 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 16 Oct 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Irrigation, well and drinking water storage scheme will be ready in Sanyarad in 6 months
निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने किया शिलान्यास, 25 परिवारों की 50 बीघा जमीन को मिलेगी सिंचाई सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के सन्यारड़ वार्ड के चड़यारा क्षेत्र में 42.28 लाख से बनने वाली 850 मीटर लंबी बहुप्रतीक्षित सिंचाई कूहल और पेयजल भंडारण योजना का शिलान्यास मंगलवार को नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने स्थानीय पार्षद वीरेंद्र आर्य की मौजूदगी में किया। योजना को 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना को लेकर नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है । निगम कूहल का काम खुद करवाएगा। इस योजना के तहत कूहल बनने से 25 परिवारों की 50 बीघा जमीन में किसान सिंचाई कर सकेंगे। वर्तमान में यहां पहले भी कूहल थी, लेकिन बाद में खराब होने से किसानों को फसल की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता था। कूहल के साथ यहां पर एक भंडारण टैंक भी बनाया जाएगा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि जल संसाधन के बेहतर प्रबंधन और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए यह योजना एक मील का पत्थर साबित होगी। स्थानीय पार्षद वीरेंद्र आर्य ने बताया कि लोगों की कई समय से मांग थी कि इस कूहल का सुधार करवाया जाए। इस मौके पर उपमहापौर माधुरी कपूर, पार्षद हरदीप सिंह, नेहा कुमारी, कृष्ण भानु, निगम के सहायक अधिशासी अभियंता ई एचसी जसवाल, सहायक अभियंता नरेश, कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed