फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   IPL fever prevails at Paddle Ground on second day too

Mandi News: पड्डल मैदान में दूसरे दिन भी छाया आईपीएल का खुमार

Mon, 11 May 2026 11:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
IPL fever prevails at Paddle Ground on second day too
मंडी। पड्डल मैदान में रविवार को दूसरे दिन भी लोगों में क्रिकेट का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दोपहर करीब एक बजे से ही फैन पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी और पूरा मैदान आईपीएल के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों ने चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले का आनंद लिया। वहीं, शाम साढ़े सात बजे मुंबई इंडियंस और रायल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच मुकाबले को देखने के लिए अपेक्षाकृत अधिक भीड़ जुटी। फैन पार्क में हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर भी पहुंचे। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से बातचीत कर आयोजन की सराहना की। बीसीसीआई और एचपीसीए के संयुक्त प्रयास से पड्डल में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया गया है। विशाल एलईडी स्क्रीन पर आईपीएल मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया गया, जिससे लोगों को स्टेडियम जैसा रोमांच महसूस हुआ। परिवार, बच्चे और युवाओं ने अपनी पसंदीदा टीमों के नाम गालों पर लिखवाए। हर चौके और छक्के पर डीजे की धुन और चीयर-ओ-मीटर की आवाज से पूरा मैदान गूंज उठा। क्रिकेट प्रेमी राहुल, जय कुमार, चिराग और मनोज ने बताया कि उन्होंने रविवार को दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण पड्डल मैदान में देखा। उनका कहना था कि मंडी में इस तरह का आयोजन होने से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि बीसीसीआई ने इस वर्ष आईपीएल को छोटे शहरों तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर के 50 शहरों में फैन पार्क स्थापित किए हैं। हिमाचल प्रदेश में पहली बार मंडी को इस सूची में शामिल किया गया है। हर आयु वर्ग के लोग फैन पार्क का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed