फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Invitations sent to 110 deities for the state level fair

Mandi News: राज्य स्तरीय मेले के लिए 110 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

Thu, 13 Mar 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 13 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Invitations sent to 110 deities for the state level fair
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में शिरकत करने के लिए 110 देवी देवताओं को निमंत्रण भेजा है। शहर में पहली अप्रैल से मेले का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

देवता मेले के लिए स्थानीय प्रशासन और मेला समिति ने  चौहार घाटी के अराध्य देव हुरंग नारायण, देव पशाकोट व देव गहरी सहित मंडी जिला के अन्य देवी देवता शामिल है। पांच दिनों तक चलने वाले देवता मेले की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और मेला समिति की बैठकें भी जारी है। जोगिंद्रनगर में 1955 में सनातन धर्मसभा मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के बाद ही देवता मेले का आगाज हुआ था। जो बीते सात दशकों से लगातार मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय देवता मेले के चेयरमैन व एसडीएम मनीश चौधरी ने बुधवार को कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुश्ती प्रतियोगिता वर्षों से मुख्य आकर्षण रहे हैं। प्रदेश के सुप्रसिद्ध पहाड़ी गायक जहां मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को चार चांद लगाएंगे वहीं देश के विभिन्न राज्यों के पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रदेश के जाने माने कलाकारों को सांस्कृतिक संध्याओं में बुलाने का निर्णय लिया है। रामलीला मैदान में चार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed