फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Investors rejected eco tourism plan

Mandi News: निवेशकों ने ठुकराई ईको टूरिज्म योजना

Tue, 27 May 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Investors rejected eco tourism plan
थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के सराज विधानसभा क्षेत्र में शैटाधार, सपैहणीधार और तुंगासीगढ़ जैसी अनछुई ईको टूरिज्म साइटों को विकसित करने की वन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना को करारा झटका लगा है। तीन बार टेंडर की तारीख बढ़ाने के बावजूद एक भी बोलीदाता सामने नहीं आया। पहले 5 मई तक आवेदन मांगे गए थे। इन्हें 25 मई तक बढ़ाया गया, लेकिन कोई निवेशक आगे नहीं आया।
विज्ञापन


वन विभाग की कड़ी शर्तों, साइटों की नवीनता और पर्यटकों को आकर्षित करने में चुनौतियों ने निवेशकों का उत्साह ठंडा कर दिया। पर्यटन कारोबारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि अधिकांश साइटों तक पहुंचने वाली सड़कें खस्ताहाल हैं। इससे पर्यटकों का आना मुश्किल है। योजना के तहत रेस्ट हाउस, टेंट, लकड़ी और प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के जरिए ईको-फ्रेंडली पर्यटन गतिविधियां शुरू करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

पूर्व जिला परिषद सदस्य संत राम के अनुसार इससे स्थानीय युवाओं को नेचर वॉक, ट्रैकिंग, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और जंगल सफारी जैसे कार्यों में रोजगार मिलने की उम्मीद थी। निवेशकों की उदासीनता ने इस सपने को धूमिल किया है। डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि ईको टूरिज्म पॉलिसी का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण, स्थायी विकास और स्थानीय समुदायों को आर्थिक अवसर देना था। टेंडर में रुचि न दिखने से योजना को झटका लगा है। अब विभाग नई रणनीति पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 साइटों का था प्लान
हिमाचल प्रदेश ईको टूरिज्म सोसायटी के तहत सराज में 17 साइटों शैटाधार, सपैहणीधार, तुंगासीगढ़, भाटकीधार, देओकांढ़ा, रैनगलू, खौली, खोड़ाथाच, थाची, पंजाई, नौणा, भुलाह, धरोटधार, बिजड़ी, स्टिंबरजर, देवीदहड़ और सरोआ को ईको टूरिज्म के लिए चिह्नित किया गया था। इन साइटों को ईको टूरिज्म पॉलिसी 2024 के तहत विकसित करने के लिए केंद्रीय वन संरक्षण, पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण मंत्रालय से मंजूरी ली गई थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में इसकी घोषणा भी की थी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed