{"_id":"690a3b41d336decb5a008fd8","slug":"investigation-will-be-done-into-the-work-done-under-the-supervision-of-the-technical-assistant-accused-of-bribery-mandi-news-r-399-1-sml1005-384578-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रिश्वत के आरोपी तकनीकी सहायक की निगरानी में हुए कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रिश्वत के आरोपी तकनीकी सहायक की निगरानी में हुए कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन
मंडी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) मंडी रिश्वत के आरोपी पंचायत तकनीकी सहायक की निगरानी में पंचायत में हुए विकास कार्यों की भी जांच पड़ताल करेगी। विजिलेंस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि विकास कार्यों में गड़बड़ी तो नहीं की गई है। आरोपी को पुलिस रिमांड में लेने की प्रक्रिया जारी है।
मंगलवार को विजिलेंस टीम ने आरोपी के मंडी स्थित घर में भी रेड की। इस दौरान जांच में विजिलेंस टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। टीम विस्तार से सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है ताकि तथ्यों को जुटाया जा सके। पुलिस आरोपी की आय के संबंध में भी दस्तावेज जुटाएगी।
बीते मंगलवार को विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत कसान के तकनीकी सहायक संजय शर्मा को एक हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। संजय पर आरोप है कि उसने साई कसान पंचायत के बीडीसी सदस्य नारायण सिंह से बीडीसी ग्रांट से संबंधित कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जाल में आरोपी ट्रैप हो गया। उधर, विजिलेंस एसपी मंडी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
विज्ञापन
000