फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   investigation in thieft cases

चोरी मामला: 50 संदिग्धों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली

Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
investigation in thieft cases
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में एक साथ तीन चोरी की वारदातों के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अभी तक करीब 50 संदिग्धों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, चोर गिरोह की धरपकड़ के लिए हाईवे पर स्थापित सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। साथ ही होटलों में ठहरने वालों के दस्तावेज जांचे हैं।
विज्ञापन

करीब डेढ़ लाख की संपत्ति पर चोर गिरोह ने हाथ साफ किया है। शहर से करीब चार किलोमीटर दूर हराबाग में एक घर में एक लाख की चोरी हुई है। शिकायतकर्ता नागरो देवी ने पुलिस को बताया कि वह बीते कुछ दिनों से अपने घर पर नहीं थी। जब घर पहुंची तो ताले टूटे हुए मिले और नकदी, गहने और कुछ अन्य सामान गायब था। दूसरे मामले में लडभड़ोल क्षेत्र की बाग पंचायत के मकलोटा गांव के मंदिर से चोर गहने उड़ा ले गए हैं। पूर्व बीडीसी सदस्य और वहां के स्थानीय निवासी संजीव राणा ने बताया कि मंदिर की पूजा अर्चना के बाद मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था। सुबह मंदिर खोलने पर दुर्गा माता के करीब 40 हजार रुपये के गहने गायब थे। वहीं शहर के सनातन धर्म सभा मंदिर भी चोर गिरोह के निशाने पर रहा। मंदिर की मूर्तियों से छेड़छाड़ कर तांबे की गागर चुरा ली गई है। मंदिर कमेटी के प्रधान जुगल किशोर गुप्ता ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। महज 24 घंटे के अंतराल में चोरी की तीन वारदात ने समूचे उपमंडल में सनसनी फैला दी। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed