फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Interviews for 60 posts of Sales Officer and Micro Marketing Manager on the 6th and 7th.

Mandi News: सेल्ज ऑफिसर और माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 और 7 को

Sat, 04 Jul 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Interviews for 60 posts of Sales Officer and Micro Marketing Manager on the 6th and 7th.
मंडी। पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड कंपनी की ओर से सेल्स ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए 6 और 7 जुलाई को सुंदरनगर और मंडी रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी का 12वीं पास अथवा स्नातक होना आवश्यक है तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 16,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कार्यस्थल जिला मंडी रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सुबह 10:30 बजे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा नवीनतम बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित हों। सुंदरनगर के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 6 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर तथा मंडी के अभ्यर्थियों के लिए 7 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के पास दोपहिया वाहन एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष 01905-235508 या कंपनी प्रतिनिधि 94591-43074 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed