फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Instructions to remove debris and construct a drain at the Kunnu Bridge bypass.

Mandi News: कुन्नू पुल बाईपास से मलबा हटाने और नाली के निर्माण के निर्देश

Sun, 02 Aug 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Instructions to remove debris and construct a drain at the Kunnu Bridge bypass.
लोगों की समस्याओं के समाधान को जनप्रतिनि​​धियों के साथ साइट विजिट करते कंपनी के अ​धिकारी। स्त्र
जिला परिषद सदस्य ने किया साइट विजिट, समस्याओं से करवाया अवगत
विज्ञापन

कंपनी समस्याओं का 15 दिनों के भीतर करे समाधान : चंपा ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। बरसात के दौरान नारला से द्रंग तक नेशनल हाईवे पर लोगों को हो रही परेशानियों के समाधान के लिए जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने गावर कंपनी के अधिकारियों के साथ साइट निरीक्षण किया। कंपनी अधिकारी सुनील विद्यार्थी ने इंजीनियरों को 15 दिन के भीतर प्रमुख समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत कुन्नू और पाली के जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को बताया कि हाईवे का पानी घरों और खेतों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है। साथ ही भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर पुराने हाईवे की नालियां और कल्वर्ट खोलने तथा लोगों के आने-जाने के रास्ते बहाल करने की मांग उठाई गई। कुन्नू पुल बस स्टॉप के पास बंद रास्तों का पानी पुल की एप्रोच तक पहुंचने से सड़क धंसने का खतरा भी अधिकारियों के ध्यान में लाया गया। कुन्नू पुल बाईपास से मलबा हटाने और नाली निर्माण के निर्देश दिए।

टीम ने वैष्णो माता मंदिर नारला, मोहड़धार, कुन्नू, भटेहड़, गदयाड़ा, साहल, घड़ोपा, माणा, पिपली, पाली और द्रंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। भटेहड़, माणा और ब्लैक नाला गांव में धंसती जमीन की समस्या भी कंपनी अधिकारियों के समक्ष उठाई गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य रूप लाल ठाकुर, हजारा सिंह, प्रधान शिल्पा कुमारी, उपप्रधान पवन कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य कुलदीप शर्मा तथा हाईवे के अधिकारी व इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed