{"_id":"6a9c60f68aec13e57c05a4f1","slug":"instructions-for-speeding-up-the-pandoh-bypass-land-acquisition-and-four-lane-works-mandi-news-c-90-1-mnd1027-212069-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह बाईपास भूमि अधिग्रहण और फोरलेन कार्यों में तेजी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह बाईपास भूमि अधिग्रहण और फोरलेन कार्यों में तेजी के निर्देश
विज्ञापन
अधिकारियों की ओर से कार्य में देरी होने पर खरी खोटी सुनाते हुए सांसद कंगना रणौत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में लोकसभा सांसद एवं दिशा समिति की अध्यक्ष कंगना रणौत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मंडी जिले में 237 विकास कार्यों के लिए 5.12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जो कि मंडी संसदीय क्षेत्र में स्वीकृत कुल धनराशि का 55 प्रतिशत है। मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्ण हुए 74 विकास कार्यों में से 68 विकास कार्य मंडी जिले में पूर्ण किए गए हैं।
यह मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्ण हुए कुल कार्यों का 92 प्रतिशत है। मंडी जिले के लिए स्वीकृत 5.12 करोड़ रुपये की धनराशि में से 3.22 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा चुकी है। शेष कार्य प्रगति पर हैं। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से मंडी जिले में चल रही विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने मंडी-पठानकोट फोरलेन के परौर-पधर खंड की डीपीआर, पंडोह बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण तथा पंडोह-टकोली फोरलेन सुदृढ़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन, जिला परिषद अध्यक्ष अमरु राम, नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, नगर निगम आयुक्त डॉ. मदन कुमार व अन्य मौजूद रहे।