फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Inspired the youth to become self-reliant.

Mandi News: युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inspired the youth to become self-reliant.
पधर (मंडी)। नेता जी सुभाष चंद्र मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में विश्व उद्यमिता दिवस पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के हिमाचल प्रदेश पूर्णकालिक जसवंत सिंह यादव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आज के युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाले न बनें, बल्कि अपनी प्रतिभा, कौशल और नवाचार के बल पर सफल उद्यमी बनकर समाज में अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करें। उन्होंने विद्यार्थियों से उद्यमी बनें, रोजगार देने वाले बनें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें का संकल्प लेने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य ललित कुमार ने आधुनिक परिदृश्य में उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed