फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Inspired by a satsang, a couple from Bharadi donated their bodies.

Mandi News: भराडी निवासी दंपती ने सत्संग में प्रेरित हो कर दान की देह

Wed, 25 Feb 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Inspired by a satsang, a couple from Bharadi donated their bodies.
मेडिकल कॉलेज नेरचौक में स्वयं जाकर सभी औपचारिकताएं की पूरीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के चांबी के भराडी निवासी दंपती परमा नंद और कमला चौधरी ने सत्संग से प्रेरणा लेकर अपनी देह दान कर दी है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में स्वयं जाकर देह दान समिति के संख्या 311 और 312 के तहत पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग व्यास के एक कार्यक्रम में नेरचौक अस्पताल स्थित देह दान समिति में मृत्यु के बाद अंगदान करने की शपथ ली। इसके लिए शरीर और अंग जो अच्छी स्थिति में रहते हैं, किसी के काम आ सकते हैं, दान कर दिए जाएंगे। उन्होंने शपथ पत्र में कहा कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी किडनी, लीवर, दांत, हृदय, पेनक्रियाज, पेट, बाहें, त्वचा, कान और अस्थियां जरूरतमंद लोगों के काम लाई जा सकती हैं। परमा नंद और कमला चौधरी ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी होगी कि उनके न रहने के बाद अगर उनके शरीर के अंग किसी को जीवन देने में काम आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed