फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Inspected the gardens of Khagrao, Palohta and Tamroh

Mandi News: खगराओ, पलोहटा और तमरोह के बगीचों का किया निरीक्षण

Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Inspected the gardens of Khagrao, Palohta and Tamroh
शिवा प्रोजेक्ट : लीची, जापानी और मौसमी फलों के बागवानों से मिली टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बागवानी विभाग के तहत शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत लीची, जापानी और मौसमी फलों के बागानों का निरीक्षण एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की टीम की ओर से किया गया। टीम ने सुंदरनगर के खगराओ, पलोहटा और तमरोह स्थित बगीचों का मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया तथा लाभार्थी बागवानों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।

इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रवक्ता एवं टीम प्रमुख ने बागवानों से उनके अनुभवों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही स्थानीय उत्पादक समितियों के पदाधिकारियों के साथ भी बगीचों में आने वाली चुनौतियों और उनके संभावित समाधान को लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई।
विज्ञापन

उप निदेशक बागवानी संजय गुप्ता ने बताया कि टीम ने विभिन्न बगीचों का विस्तृत अवलोकन किया। वहीं, बागवानी विभाग के एसएमएस एवं जिला समन्वयक डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि सुंदरनगर का खगराओ क्लस्टर वर्तमान में प्लम और जापानी फलों की खेती से समृद्ध हो रहा है। इस क्लस्टर में प्लम के बाद लगभग 8–10 हेक्टेयर क्षेत्र में जापानी फल के 6,250 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पलोहटा क्षेत्र में 21 हेक्टेयर भूमि पर 13,683 जापानी फल के पौधे स्थापित किए गए हैं। इसके बाद टीम ने तमरोह स्थित जापानी फल बगीचे का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ धनोटू मनमोहन शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता रजत गर्ग, फल उत्पादक संघ पलोहटा के अध्यक्ष मुनीश शर्मा सहित बागवानी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed