{"_id":"67cc18c404ee3822430fc4f3","slug":"information-given-to-farmers-about-nano-fertilizers-mandi-news-c-90-1-ssml1025-149974-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किसानों को नैनो उर्वरकों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किसानों को नैनो उर्वरकों की दी जानकारी
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। इफको मंडी की ओर से सुंदरनगर के महादेव में किसान दिवस मनाया गया। इसमें राज्य विपणन प्रबंधक शिमला डाॅ. सुधीर कटियार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान इफको अधिकारियों ने किसानों को नैनो उर्वरकों के बारे में जानकारी दी। कहा कि ये उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल हैं और 500 मिलीलीटर की बोतल 225 रुपये में उपलब्ध है।
साथ ही नैनो डीएपी के उपयोग के फायदों के बारे में भी बताया। नकली खादों की पहचान पर चर्चा की गई। किसानों को नकली खादों के बजाय नैनो डीएपी और सागरिका जैसे प्रमाणित उत्पादों के उपयोग की सलाह दी।
कार्यक्रम में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और उत्पादों, जैसे नैनो यूरिया तरल और विभिन्न जल विलय उर्वरकों के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही इन उत्पादों के उपयोग से कृषि लागत कम करने और बहुमूल्य मुद्रा की बचत के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर प्रभारी डाॅ. पंकज सूद, डाॅ. शकुंतला, डाॅ. नेहा, इफको से नवनीत, पुनीत, धर्मेंद्र, अजय उपस्थित रहे। संवाद