फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Information about banking schemes given to villagers in Laungani and Kotli

Mandi News: लौंगणी और कोटली में ग्रामीणों को दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

Sat, 19 Oct 2024 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 19 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Information about banking schemes given to villagers in Laungani and Kotli
धर्मपुर/कोटली (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लौंगणी धर्मपुर की ओर से नाबार्ड के सहयोग से शुक्रवार को लौंगणी गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। इसमें बैंक शाखा लौंगणी के कार्यकारी सहायक मनोज कुमार ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न ऋण, बचत, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने महिला सशक्तीकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सपनों का संचय योजनाओं की जानकारी भी। इसके अलावा लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण सहित अन्य ऋणों पर दिए जाने वाले अनुदान से भी अवगत करवाया। मनोज कुमार ने लोगों को सहकारी बैंक की आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन हिमपैसा और बैंकिंग फ्रॉड कॉल की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा कोटली ने नाबार्ड के सहयोग से गोइंग डिजिटल के तहत कोटली में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। सहायक प्रबंधक यश वीरेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड, एनआरएलएम, गृह ऋण, और ऑटो लोन के बारे में जानकारी दी गई। सहायक प्रबंधक ने बताया कि फेस्टिव सीजन के दौरान व्हीकल लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed