फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Infected will be under surveillance for half an hour after the corona vaccination

कोरोना टीका लगने के बाद आधा घंटे तक निगरानी में रहेंगे संक्रमित

Mon, 11 Jan 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Infected will be under surveillance for half an hour after the corona vaccination
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ड्राईरन में भाग लेते कर्मचारी। - फोटो : Mandi
मंडी।
विज्ञापन

कोरोना टीका लगने के बाद आधे घंटे तक संक्रमित चिकित्सकों की निगरानी में रहेगा। उसके बाद ही उसे घर भेजा जाएगा। सोमवार को कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास 111 स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों को परखा गया।
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती में टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान टीकाकरण अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोल्ड चेन, परिवहन और भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 111 केंद्रों पर चयनित लाभार्थियों ने भाग लिया और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार वैक्सीन लगाने के लिए बैठने की व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा टीकाकरण की संपूर्ण प्रक्रिया, वैक्सीन लगाने के बाद आधा घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रहने और टीकाकरण स्थलों पर सुविधाओं की उपलब्धता, कोविन पोर्टल में डाटा एंट्री जैसे कार्यों को परखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
चरणबद्ध तरीके से होगा टीकाकरण
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि लोगों की बेहतर तरीके से देखभाल की जा सके। टीकाकरण कार्य के सुचारु निष्पादन और निगरानी के लिए कोविन पोर्टल का इस्तेमाल होगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, नेरचौक मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आरसी ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती पुष्प राज ठाकुर भी उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed