फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Infant mortality rate declined due to better services: Dr. Narendra

बेहतर सेवाओं से शिशु मृत्यु दर में आई गिरावट : डाॅ. नरेंद्र

Wed, 27 Dec 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Infant mortality rate declined due to better services: Dr. Narendra
मंडी में प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान प्रतिभागी व अन्य। संवाद
मंडी। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के कारण नवजात और शिशु मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज ने नवजात और शिशु मृत्यु समीक्षा विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मृत्यु दर को और कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से कई कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार मुख्य चिकित्सा अधिकारी में किया गया।
विज्ञापन

शिविर में जिले से आए चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी और डॉ. अनुराधा शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2014 के स्वास्थ्य सर्वेक्षण मे प्रति 1000 जीवित जन्म पर 30 शिशुओं की मृत्यु हो जाती थी। जिसे सन 2030 तक 12 तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य संस्थानों में मिलने वाली गुणवतापूर्वक सुविधाओं की विशेष भूमिका होगी। यदि दुर्भाग्यवश 0 से 5 वर्ष से कम आयु के किसी भी शिशु की मृत्यु होती है तो सर्वप्रथम आशा कार्यकर्ता 24 घंटे के भीतर हेल्थ इनफार्मेशन हेल्पलाइन 104 नंबर पर सूचित कर जानकारी देगी। तत्पश्चात क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता व नामित चिकित्सा अधिकारी मृत्यु के कारणों की विस्तृत जानकारी जिला मुख्यालय को लिखित रूप प्रेषित करेंगे। इससे ज्ञात हो सकेगा कि मृत्यु का कारण सामुदायिक स्तर पर, स्वास्थ्य सेवा या स्वास्थ्य संस्थान की सुविधा उपलब्धता का रहा है। इससे भविष्य में स्वास्थ्य योजना में सुधार करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed