फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Indoor stadium hangs in balance due to lack of budget

Mandi News: बजट के अभाव में लटका इंडोर स्टेडियम

Sun, 04 Jan 2026 10:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
Indoor stadium hangs in balance due to lack of budget
सुंदरनगर (मंडी)। देशभर के वन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाले फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर सुंदरनगर में प्रशिक्षुओं के लिए बन रहा इंडोर स्टेडियम अधर में लटक गया है। हिमाचल सरकार बजट उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। चार साल से निर्माणाधीन चार करोड़ के इस इंडोर स्टेडियम का निर्माण प्रदेश सरकार और वन विभाग करवा रहा है।
विज्ञापन

अभी करीब दो करोड़ की दरकार है। स्टेडियम का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। पैसे न मिलने से ठेकेदार ने पिछले मार्च महीने से स्टेडियम का काम रोक रखा है। निर्माण एजेंसी का कहना है कि अगर पैसा समय पर मिल जाए तो अगले साल मार्च तक यह स्टेडियम बनकर पूरा हो जाएगा। अभी तक दो करोड़ से ज्यादा खर्च हो चुका है। ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारियों का कहना है कि सरकार और उच्चाधिकारियों को इंडोर स्टेडियम के लिए शेष बजट उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

.....

क्या सुविधाएं मिलेंगी



इंडोर स्टेडियम के बनने से फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर सुंदरनगर के प्रशिक्षुओं को टेनिस, बास्केटबाल और बैडमिंटन के अभ्यास के साथ एक ही जगह पर जिम्नेजियम की सुविधा भी मिलेगी। इस सेंटर में खेल गतिविधियों में मौसम की रुकावट भी नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

इंडोर स्टेडियम के शेष कार्य को पूरा करने के लिए बजट का मांग पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे उसके तहत काम शुरू कर दिया जाएगा।

-सुभाष पराशर, निदेशक, वन अकादमी सुंदरनगर



000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed