फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Incentives given to trainees securing more than 70% marks

Mandi News: 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को दी प्रोत्साहन राशि

Sun, 05 Oct 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Incentives given to trainees securing more than 70% marks
आईटीआई मंडी में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में मौजूद  ​शिक्षक व विद्यार्थी। संवाद
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी और आईटीआई (महिला) मंडी की ओर से शनिवार को संयुक्त रूप से चतुर्थ कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुशल चंद ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान प्रबंधन समिति के सदस्य कमल वैद्य, संजय शर्मा, गजिंदर बेहल, लोकेश भाटिया, नवनीत धीमरी, विनोद वर्मा और रवि कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल ने संस्थान की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। संस्थान के प्रशिक्षु नवीन शर्मा ने ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट 2025 में 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तर भारत में प्रथम स्थान हासिल किया। वह सुख शिक्षा योजना के लाभार्थी हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह 2025 में सम्मानित किया है। समारोह का लाइव प्रसारण संस्थान के सभागार में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुदेशक जगमोहन और महेंद्र पाल को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सत्र 2024-25 और 2023-25 के 55 प्रशिक्षुओं तथा महिला आईटीआई की 21 प्रशिक्षुओं को स्मृतिचिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 25 प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति 95 प्रतिशत से अधिक रहने और सभी विषयों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने पर स्मृतिचिह्न और 5100 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि तकनीकी शिक्षा से प्रशिक्षु आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed