फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Inauguration of the Panchvaktra Road at IIT Mandi

Mandi News: आईआईटी मंडी में पंचवक्त्र मार्ग का लोकार्पण

Fri, 31 Jul 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Panchvaktra Road at IIT Mandi
उत्तर-दक्षिण परिसर अब सीधे जुड़े, 21 करोड़ से बनी 3.5 किमी सड़क का उद्घाटन
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2,000 पौधे लगाने की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के उत्तर और दक्षिण परिसर के बीच आवागमन अब आसान हो गया है। संस्थान ने वीरवार को 21 करोड़ रुपये की लागत से बनी 3.5 किलोमीटर लंबी दो-लेन पंचवक्त्र मार्ग का लोकार्पण किया। सड़क का उद्घाटन निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने किया।

करीब नौ मीटर चौड़ी इस सड़क पर वाहनों के साथ पैदल यात्रियों के लिए अलग फुटपाथ भी बनाया गया है। परियोजना का मुख्य आकर्षण कटौला खड्ड पर निर्मित 50 मीटर लंबा दो-लेन प्री-स्ट्रेस्ड बॉक्स गर्डर पुल है, जो दोनों परिसरों को सीधे जोड़ता है। सड़क में वैज्ञानिक जल निकासी, आरसीसी स्लैब कल्वर्ट, सुरक्षात्मक ढांचे और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। निर्माण के दौरान 150 मीटर लंबे चट्टानी हिस्से में भारी विस्फोटकों के बजाय पर्यावरण-अनुकूल तकनीक से खुदाई की गई। निदेशक प्रो. बेहरा ने बताया कि सड़क का नाम मंडी के ऐतिहासिक पंचवक्त्र शिव मंदिर के सम्मान में रखा गया है। इस अवसर पर संस्थान ने एक पेड़ मां के नाम अभियान भी शुरू किया, जिसके तहत मार्ग और आसपास करीब दो हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed