फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Inaugurated Panarsa College building

Mandi News: पनारसा कॉलेज भवन का किया उद्घाटन

Mon, 10 Nov 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Inaugurated Panarsa College building
पनारसा कॉलेज भवन का उद्घाटन करते हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य। स्त्रोत- विभाग
नगवाईं (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को मंडी जिले के पनारसा में राजकीय महाविद्यालय के 13.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय पनारसा में अगले सत्र से सेल्फ फाइनेंसिंग आधार पर बी वॉक और बीसीए की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने से विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए संस्थान खोलने का उद्देश्य केवल इमारतें खड़ी करना नहीं होना चाहिए, बल्कि उनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। कहा कि कॉलेज स्तर पर भी सरकार ने अलग निदेशालय बनाया है और उच्च शिक्षा में संरचनात्मक बदलावों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी सुधार के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, जो शुरुआत में कठिन लगते हैं, परंतु ये फैसले जनता की भलाई के लिए ही होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू राम सिंह मियां, एचपीएमसी निदेशक जोगिंद्र गुलेरिया, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed