फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   in vollyball bagswad champion

वॉलीबाल में बगस्याड़ विजेता, थलौट बना उपविजेता

Thu, 15 Dec 2016 10:27 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 15 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
in vollyball bagswad champion
आईटीआई छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर वॉलीबाल मैच में दमखम दिखातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। आईटीआई मंडी में आयोजित 12वीं महिला आईटीआई खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रयासरत है। मंडी जिला में 17 आईटीआई क्रियाशील हैं। प्रदेश की पहली आईटीआई, पहला पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा इंजीनियरिंग कॉलेज भी मंडी जिला में खोले गए हैं। प्रदेश में वर्तमान में 118 आईटीआई, 15 पॉलीटेक्निक कॉलेज क्रियाशील हैं।

विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। कबड्डी में विजेता महिला आईटीआई मंडी, उपविजेता कोटली, खोखो प्रतियोगिता में विजेता बगस्याड़ और उपविजेता महिला मंडी, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बगस्याड़ विजेता, उपविजेता थलौट, बुशू में विजेता आईटीआई मंडी तथा उपविजेता महिला आईटीआई मंडी रहे हैं। लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला आईटीआई मंडी प्रथम, द्वितीय थलौट और तृतीय जोगिंद्रनगर, मोनो एक्टिंग में प्रथम आईटीआई मंडी, द्वितीय स्थान में महिला मंडी तथा तीसरे स्थान पर जोगिंद्रनगर, समूहगान में आईटीआई महिला मंडी प्रथम, आईटीआई मंडी द्वितीय तथा आईटीआई डैहर तृतीय, एकल गायन में आईटीआई महिला मंडी प्रथम, आईटीआई थलौट द्वितीय व आईटीआई मंडी तृतीय स्थान पर रहे हैं। इन खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में चयनित छात्र फरवरी में नालागढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सांस्कृतिक स्पर्धाओं में निर्णायक मंडल की भूमिका कुलदीप गुलेरिया, उमेश भारद्वाज और ललिता बांगिया ने बखूबी निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed