पधर (मंडी)। शिक्षा खंड द्रंग द्वितीय की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग में रविवार को शुरू हुई। पंचायत प्रधान जय स्वरूप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट में मेजबान स्कूल द्रंग विजेता रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोपा उपविजेता रहा।
स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने प्रतियोगिता की गतिविधियों का विवरण पेश किया। प्रतियोगिता में 28 स्कूलों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन खेले गए वॉलीबाल मुकाबलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर ने हाई स्कूल गाहंग को पराजित किया। थलटूखोड़ ने ग्रामण, रोपा ने बाबली, सुधार ने शिक्षाविद पधर को हराया।
कबड्डी में ग्वाली ने गरलोग, साहल ने धार, कथोग ने पब्लिक स्कूल पधर, सुधार ने उरला, गाहंग ने बल्ह को मात दी। बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार ने झटिंगरी, द्रंग ने धरमेहड़, साहल ने सियून, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुक्कू ने पब्लिक स्कूल पधर, बाबली ने शीलग और पधर स्कूल ने सरणी स्कूल को हराकर पहले चरण में मैच जीते। इस दौरान टांडू पंचायत के प्रधान शुभम शर्मा और बीडीसी सदस्य पाली कृपाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद