फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   in the city today

Mandi News: सिटी में आज

Fri, 29 Aug 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
in the city today
-----
विज्ञापन

खेल- राष्ट्रीय खेल उत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में सुबह 9:00 बजे से महिला एवं पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
-----
वार्षिक उत्सव- रिवालसर क्षेत्र के सरकीधार स्थित माता नैणा देवी मंदिर में सायं 7:00 बजे से माता का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
-----
धार्मिक- जिलेभर में चल रहे गणेश उत्सव समारोहों को लेकर सायं 7:00 बजे भजन संध्याओं का आयोजन होगा। मंडी के रामनगर का राजा पंडाल में कमल भजन मंडली के कलाकार गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

----
प्रदर्शन- धर्मपुर वाया कोटली उच्च मार्ग से आ रही परेशानियों को लेकर पूर्वाह्न 11:00 बजे तल्याहड़ में ग्रामीणों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।
---
स्पॉट काउंसलिंग -आईटीआई मंडी में विभिन्न ट्रेड में खाली चल रही सीटों के लिए स्पाॅट काउंसलिंग सुबह 10:00 बजे से होगी। यह स्पाॅट काउंसलिंग का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भंडारा - मंडी के थनेहड़ा स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 22वें गणेशोत्सव के तहत प्रथम भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से होगा।
-----
काम की बात
बिजली बंद- विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के तहत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से छातर, साई, कंडयाह, काटली सहित आस पास लगते इलाकों को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
---
ओपीडी-नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चमन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र रुड़की, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलक्ष ओपीडी में सेवारत रहेंगे।

सरकाघाट- नागरिक अस्पताल सरकाघाट में सुबह एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रिया ठाकुर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. श्वेता मरीजों को देखेंगे।
---
गैस वितरण - नगर परिषद जोगिंद्रनगर क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed