फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In MC's Sanyarad ward, the lights go on for 12 hours, people are upset

एमसी के सन्यारड़ वार्ड में 12 घंटे गुल रही बत्ती, लोग परेशान

Mon, 20 Dec 2021 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
In MC's Sanyarad ward, the lights go on for 12 hours, people are upset
मंडी। नगर निगम मंडी के सन्यारड़ वार्ड में 12 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार रात साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े दस बजे तक बिजली गुल रही। लोगों ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

प्रभावितों का कहना है कि सर्दियों में अकसर यह समस्या रहती है। शहरी क्षेत्र में ही बिजली बोर्ड समस्या का निदान करने में असफल रहा है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में हालात क्या होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। बिजली गुल होने से विद्युत उपकरण बंद रहे। लोगों को कड़ाके की ठंड में बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी। सुबह तक बिजली न आने से नौकरी पेशा, मजदूरों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को बिना नहाए अपनी दिनचर्या के लिए निकलना पड़ा।
विज्ञापन

सन्यारड़ वार्ड के सुंदरलाल, भीम सिंह, बीरी सिंह, डॉ. जीवानंद, मंगवाई निवासी राकेश कुमार, बिहारी लाल, लक्ष्मेंद्र सिंह, बंशी लाल आदि ने बताया कि रविवार रातभर बिजली गुल रहने से सन्यारड़, टारना, अपर मंगवाई, कैहनवाल, दो अंब तक करीब अढ़ाई हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली बोर्ड के शिकायत कक्ष पर दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधाने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। बोर्ड के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधने पर उन्होंने तकनीकी खराबी बताते हुए इसे शीघ्र ठीक करवाने का आश्वासन दिया। विद्युत आपूर्ति सुबह तक बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्यारड़ के साथ लगते टारना वार्ड में रात को ही बिजली बहाल करवा दी गई। लोगों ने कहा कि विद्युत बोर्ड ने सन्यारड़, मंगवाई और टारना वार्ड के कुछ हिस्सों को एक दूसरे वार्ड के साथ जोड़ा है। इससे आधे वार्ड में बिजली गुल रहती है। लोगों ने बोर्ड के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि उन्हें भी टारना और मंगवाई वार्ड से बिजली आपूर्ति करवाई जाए।

केबल जलने से आई दिक्कत
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता मनोज पुरी ने बताया कि विद्युत केबल के जल जाने से रविवार रातभर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। कर्मचारी रात भर केबल की मरम्मत कार्य में जुटे रहे। सुबह 10 बजे विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed