फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In Mandi, 85.80 grams of chitta heroin were recovered in two separate cases, and two accused were arrested.

मंडी: 85.8 ग्राम चिट्टे के साथ बीटेक इंजीनियर सहित दो, 701 ग्राम चरस के साथ पकड़े तीन युवक

Tue, 20 Jan 2026 12:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jan 2026 12:16 PM IST
सार

पहले मामले में बल्ह थाना पुलिस की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान नेरचौक बाजार में कार को जांच के लिए रोका तो उसमें से 74.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

विज्ञापन
In Mandi, 85.80 grams of chitta heroin were recovered in two separate cases, and two accused were arrested.
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिला पुलिस ने एक ही रात में नशा तस्करी के पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पहले मामले में बल्ह थाना पुलिस की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान नेरचौक बाजार में कार को जांच के लिए रोका तो उसमें से 74.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में डिनक गांव निवासी कार चालक बीटेक इंजीनियर अब्दुल मोमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे मामले में सेंट्रल पुलिस रेंज मंडी की स्पेशल टास्क फोर्स ने धनोटू थाना क्षेत्र के तहत नाकेबंदी करके एक युवक से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पकड़ा गया युवक अक्षय जुगाहन गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। एक अन्य मामले में सुंदरनगर थाना पुलिस की टीम ने पुंघ के पास नाकेबंदी के दौरान जब कार को जांच के लिए रोका तो उसमें से 701 ग्राम चरस की खेप बरामद हुई। कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में सागर, मोहित और आशीष शामिल हैं। ये सभी हरियाणा के सोनीपत जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि तीनों मामलों में पांच लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों मामलों में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed