फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In Gagal's Bah, the scoundrels stole cash and jewellery from the house in broad daylight

Mandi News: गागल के बह में दिनदहाड़े घर से नकदी, आभूषण ले उड़े शातिर

Tue, 27 May 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
In Gagal's Bah, the scoundrels stole cash and jewellery from the house in broad daylight
बैहना (मंडी)। बल्ह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत गोड़ा गागल के बह गांव में शातिरों ने दिन-दहाड़े एक घर से सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई घटना के समय घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में चमन लाल पुत्र चूहा राम निवासी बह ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। सोमवार को अपने दैनिक कार्य के लिए बाहर गया था। घर पर कोई नहीं था। पत्नी रिश्तेदार के घर समारोह में गई थी।
जब वह वापस घर पहुंचा तो अंदर अलमारी टूटी थी तथा सोने की चेन, अंगूठी, चाक, झुमका आदि गायब थे। अलमारी से पांच हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। शातिर घर की छत पर बनी गुमटी के माध्यम से अंदर दाखिल हुए। चुराए गए आभूषणों की कीमत 2.80 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

घटना से ऐसा लग रहा है कि शातिरों ने पहले घर की रेकी की थी। उसके बाद योजना के तहत घर से चोरी की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक सप्ताह पहले भी गागल में एक गाड़ी में चोरी होने का मामला सामने आया था। बल्ह थाना प्रभारी पुरुषोत्तम ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

चौंतड़ा, कोटली में चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली
मंडी। जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा और कोटली के कुटल गांव में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अभी तक इन मामलों में कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई है। चौंतड़ा में एक सप्ताह पहले टिकरी मुशैहरा गांव में शातिरों ने घरों में लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। कोटली के कुटल गांव में भी कनिष्ठ अभियंता गुलाब सिंह के घर शातिरों ने लाखों के आभूषण चुराए हैं।
...

सुंदरनगर चोरी मामला : दस दिन बाद लाएं जाएंगे आरोपी
सुंदरनगर (मंडी)। कुल्लू जिले की मणिकर्ण पुलिस की ओर से पकड़े गए चोरी के आरोपियों को सुंदरनगर लाने में अभी आठ से दस दिन लग जाएंगे। आरोपी फिलहाल रिमांड पर हैं। इसके बाद मणिकर्ण पुलिस उन्हें एक अन्य मामले में रिमांड पर लेगी। उसके बाद ही सुंदरनगर पुलिस उन्हें ला पाएगी। आरोपी कुल्लू जिले में हुई अलग-अलग चोरियों में वांछित हैं। आरोपी सुंदरनगर में भोजपुर और बस अड्डा के पास दो चोरी के मामले में भी वांछित हैं। एक चोरी मंडी शहर के आसपास भी की है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि जब तक रिमांड खत्म नहीं होता तब तक आरोपियों को सुंदरनगर नहीं लाया जा सकता है। ऐसे में 10 दिन लग सकते हैं।

....

सौली खड्ड में महिलाओं पर चोरी का आरोप
मंडी। शहर से सटे सौली खड्ड के पास भी चोरी का मामला सामने आया है। पम्मी अरोड़ा नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर तीन महिलाओं पर चोरी का आरोप जड़ा है। उसका कहना है कि उसका स्टोर औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में है। आरोप है कि तीन महिलाओं ने करीब 80 हजार का सामान चुराया है। व्यक्ति ने कहा कि उसने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। सदर थाना पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed