{"_id":"572b79624f1c1b56665cd050","slug":"in-froud-case-ex-army-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की हेराफेरी मामले में भगौड़ा पूर्व फौजी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की हेराफेरी मामले में भगौड़ा पूर्व फौजी गिरफ्तार
मंडी
Updated Thu, 05 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
मंडी में पीओ सेल की गिरफ्त में उदघोषित भगौड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने के मामले में सरकाघाट की अदालत से आठ अगस्त 2014 को भगौड़ा घोषित रोशन लाल निवासी गांव कमलाहर ग्राम पंचायत मुराड़ जिला चंबा को मंडी के पीओ सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोशन लाल सेना की पंजाब रेजिमेंट से रिटायर फौजी है और कई ठगी के मामलों में पुलिस को वांछित है।
विज्ञापन
आरोपी रोशन लाल के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने पर सरकाघाट थाना में नौ फरवरी 2012 धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इसके खिलाफ रैहन, फतेहपुर और इंदौरा, पंजाब के मुकेरियां और सरकाघाट के लोगों को ठगने का आरोप है। आरोपी ने सरकाघाट के एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने सरकाघाट के व्यक्ति को एक लाख का चेक देकर चला गया। जब व्यक्ति ने चेक को अपने खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन
जिसके बाद मामला अदालत में पहुंचा। अदालत के समक्ष पेश न होने पर उसे आठ अगस्त 2014 को भगौड़ा घोषित किया गया। आरोपी इन दिनों फिरोजपुर की तरफ से सक्रिय था। पीओ सेल आरोपी की तलाश में रैहन, मुकेरियां, फतेहपुर और चंबा आदि स्थानों पर दबिश दे चुका था। गुप्त सूचना पर पीओ सेल की टीम ने चंबा से करीब छह किलोमीटर दूर शिवानीनगर मुगला में किराये के कमरे से आरोपी को पकड़ लिया। पीओ सेल ने आरोपी को सरकाघाट पुलिस के हवाले कर दिया है। पीओ सेल के प्रभारी अशोक कुमार भुट्टो की अगुवाई में महेंद्र सैणी, संजय कुमार, सचिन सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन